जनपद युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल की मांग पर कोल्हुई में विद्युत विभाग ने कराया सर्वे
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल ने कोल्हुई बाजार और आसपास के गांवों में कुछ पोल व L.T तार के साथ-साथ कुछ जगहों पर लगे हुए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपकर मांग किया था। जिस पर आज कोल्हुई विद्युत अवर अभियंता राकेश कुमार के निर्देश पर विद्युत विभाग के लाइनमैन पिंटू,दिवाकर उपाध्याय एस, एस,ओ शहजाद खान ने जनपद युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के साथ साथ कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल सलाहकार लालजी वर्मा,कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष गुप्ता,कोल्हुई युवा उद्योग व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश चौरसिया,महेश वर्मा,आदेश चौबे,मनीष मोदनवाल,विष्णु गुप्ता,एजाज अंसारी,लल्लू अंसारी,अमित पटवा,संजू खरवार,विशाल वर्मा सहित तमाम लोग सर्वे में मौजूद रहे।