पूर्व एमएलसी सर्वशक्ति कुमार सिंह की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

पूर्व एमएलसी सर्वशक्ति कुमार सिंह की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) पूर्व एमएलसी व पूर्व नेता विधान परिषद स्वर्गीय सर्वशक्ति सिंह की 23वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनियर परशुराम स्थान स्थित उनके आदम कद प्रतिमा के स्थान पर मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जोनल कोऑर्डिनेटर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सर्वशक्ति कुमार सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे थे। वह संजय गांधी के बहुत ही करीबी थे। अल्प आयु में उन्होंने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। 1996 में मनोनीत विधान परिषद सदस्य हुए ।2002 में उनकी तबीयत खराब हुई और 30 सितंबर 2002 को वह हम लोगों को छोड़कर चल बसे। आज उनका न रहना हम लोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। इस मौके पर 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्वर्गीय सर्वशक्ति सिंह की मूर्ति का अनावरण 2018 में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा द्वारा किया गया था। बताते चलें कि स्वर्गीय सर्वशक्ति सिंह उर्फ मुनमुन जी पूर्व विधायक व बन जंतु उद्यान राज्य मंत्री रहे स्वर्गीय निर्भय नारायण सिंह के तीसरे नंबर के पुत्र थे। उनका जन्म 5/11/ 1953 को हुआ था। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, विक्रमादित्य सिंह उर्फ मैनेजर सिंह,शिवजी सिंह,पूर्व प्रधानाचार्य व सपा के विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रह्म शक्ति सिंह,बच्चा सिंह, नियामुल हक, जय राम पांडेय,विनोद सिंह, मुन्ना सिंह,उमेश राय, सभासद शमशेर बहादुर सिंह, मुस्ताक अहमद, दरोगा सिंह, अंजनी कुमार सिंह, पूर्व सभासद अंजनी सिंह सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। उनके अनुज महाशक्ति कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies