प्रयागराज पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा- PDA की एकजुटता से भाजपा घबराई...
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा- PDA की एकजुटता से भाजपा घबराई...



प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से पीडीए के लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। पीडीए की एकजुटता से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा का जो हाल हुआ था, उससे भी खराब स्थिति वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में होगी। आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। युवा, किसान, मजदूरों की उपेक्षा हो रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध पर भाजपा सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। सांसद धर्मेंद्र ने कई बिंदुओं पर पदाधिकारियों से की बात

सांसद धर्मेंद्र यादव शनिवार देर रात प्रयागराज पहुंचे पहुंचे। वे एक निजी कार्यक्रम में यहां शामिल होने आए थे। इसके पहले उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कई बिंदुओं पर बात की। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों के बारे में जानकारी ली। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गांव-गांव, गली-गली में जाकर घर-घर लोगों से संपर्क करें। लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उसके निस्तारण की दिशा में कार्य करें। लोगों को बताएं कि सपा शासनकाल में कौन-कौन सी योजनाएं चलाई गईं थीं, जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies