सिरसा चौराहे पर हादसा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार घायल,निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

सिरसा चौराहे पर हादसा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार घायल,निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

 


प्रयागराज,सिरसा: प्रयागराज के सराय ममरेज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसा सिरसा चौराहे पर हुआ। घायल की पहचान बेला खास थाना सराय ममरेज निवासी मोहम्मद मसूक के रूप में हुई है। मोहम्मद मसूक वारी से अपने घर लौट रहे थे। सिरसा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार मैजिक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में मोहम्मद मसूक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

घायल के पिता मोहम्मद जब्बाद ने मैजिक चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है। मैजिक वाहन को कब्जे में लिया गया। घायल के पिता ने लिखित रूप से तहरीर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies