विधायक ने निधन फौजी के परिजनों को सौंपा दो लाख का चेक,उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

विधायक ने निधन फौजी के परिजनों को सौंपा दो लाख का चेक,उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा मुड़ेरा निवासी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में तैनात “हवलदार लालू यादव” जी का पिछले दिनों मध्य प्रदेश के शिवपुरी में तैनाती के दौरान सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। बी एस पी विधायक उमा शंकर सिंह ने उनके परिवार के बींच पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त किया तथा उनके परिवार को निजी तौर पर दो लाख रुपये (2,00,000) की आर्थिक मदद की एवं उनके 6 बर्ष के बेटे का सम्पूर्ण पढ़ाई-लिखाई का खर्च वहन करने का आश्वासन देकर इस दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर ढाढ़स बँधाया। मृत आत्मा के शांति के लिए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies