प्रयागराज: राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय,मुविवि में जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रैली का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय,मुविवि में जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रैली का आयोजन

 


 प्रयागराज 11.7.2025: उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान विद्याशाखा द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विश्व जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम के निर्देश पर आयोजित रैली का शुभारम्भ कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया । रैली में विभिन्न प्रकार के स्लोगन के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया गया।

रैली में शामिल लोग जनसंख्या एक विपत्ति है, विनाश की उत्पत्ति है तथा जनसंख्या वृद्धि है श्राप, सतत विकास का करती नाश जैसे स्लोगन हाथ में लेकर समाज को जागरूक करने का प्रयास कर रहे थे। रैली गंगा परिसर से प्रारंभ होकर सरस्वती परिसर में समाप्त हुई। रैली में प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता, प्रोफेसर संतोषा कुमार, प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी, प्रोफेसर पी के पाण्डेय, प्रोफेसर छत्रसाल सिंह, डॉ दिनेश सिंह, डॉ ज्ञानप्रकाश यादव, डॉ आनंदानंद त्रिपाठी, डॉ सतीश चन्द जैसल, डॉ सुनील कुमार, डॉ त्रिविक्रम तिवारी, डॉ अनिल कुमार सिंह भदौरिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर एस कुमार एवं आयोजन सचिव डॉ मनोज कुमार ने प्रारंभ में कुलसचिव कर्नल विनय कुमार एवं निदेशक सीका प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता का स्वागत किया। सह आयोजन सचिव डॉ सुबास चंद्र पाल, डॉ योगेश कुमार यादव तथा राजेश सिंह ने रैली में शामिल शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।


डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र

जनसंपर्क अधिकारी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies