नौका से गंगा पार कराते समय नाविक दौरा पड़ने से बीच धारा में गिरा, यात्रियों में मची चीख पुकार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

नौका से गंगा पार कराते समय नाविक दौरा पड़ने से बीच धारा में गिरा, यात्रियों में मची चीख पुकार


प्रतापगढ़: शाहाबाद मानिकपुर घाट पर छोटी नाव से यात्रियों को गंगा पार कराते समय बीच धारा में पहुंचते ही नाविक को दौरा पड़ गया। वह गंगा में गिर गया। इससे नाव पर सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों को दूसरी नाव से रेस्क्यू किया गया। गंगा में गिरे नाविक का शव दो घंटे खोजबीन के बाद बरामद हुई। ज्येष्ठ पूर्णिमा को बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे शाहाबाद मानिकपुर घाट पर नरेश निषाद (35) अपनी छोटी नौका से छह यात्रियों को बैठाकर मुख्य धारा में स्नान कराने जा रहा था। इसमें एक महिला और पांच पुरुष थे। नाव स्नानार्थियों को छोटी धारा से पार कराते हुए मुख्य धारा में ले जाते समय नाविक नरेश निषाद को अचानक दौरा पड़ गया। जब तक नाव पर सवार श्रद्धालु कुछ समझ पाते वह लुढ़क कर नाव से नीचे गंगा में गिर गया। इससे नाव पर सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यह सुनकर घाट पर मौजूद दूसरे नाविक नौका लेकर मौके पर पहुंच गए। नाव पर फंसे लोगों को किनारे ले आए। सूचना पाकर पुलिस गोताखोरों के साथ पहुंच गई। गंगा में गिरे नाविक की खोजबीन शुरू की गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद प्रशासन ने घाट पर नाव का संचालन बंद करा दिया है। नरेश निषाद मनिहारी टोला का रहने वाला है। उसके पिता का नाम बाबू निषाद है। वह चार भाई और तीन बहन है। पत्नी विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies