प्रदेश में आज से प्री मानसून बारिश, कल से भारी बरसात की संभावना; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

प्रदेश में आज से प्री मानसून बारिश, कल से भारी बरसात की संभावना; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

 


प्रदेश में मानसून की आहट आने लगी है। सोमवार को पूरे प्रदेश में कहीं ज्यादा तो कहीं धीमी बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से खासी राहत मिली। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार से कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार शाम पांच बजे तक बरेली में सबसे ज्यादा 149.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई। सहारनपुर में भी 120 मिमी. बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्र में सोमवार को अच्छी बारिश हुई। पूर्वांचल में भी ठीकठाक बारिश हुई। गोंडा में 83 मिमी., बस्ती में 56, लखीमपुर खीरी में 66.4 मिमी. बारिश शाम पांच बजे तक रिकॉर्ड की गई। इससे प्रदेश के करीब सभी जिलों में तापमान सामान्य से नीचे आ गया और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम में आए बदलाव से तापमान में औसतन 2-4 डिग्री की गिरावट रही जो अगले तीन से चार दिन में 3-7 डिग्री तक हो सकती है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी में बारिश 40 से 50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने 18 और 19 जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आज यहां पर वज्रपात की चेतावनी

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच।

धान, गन्ना किसानों को राहत, सब्जियों को नुकसान

बारिश ने धान और गन्ना बोआई का इंतजार कर रहे किसानों को राहत पहुंचाई है। प्रगतिशील किसान सर्वेश के मुताबिक, अब धान और गन्ने की खेती शुरू होगी। अच्छी बारिश से खेत जलमग्न हुए। सिंचाई की जरूरत नहीं। वहीं, तरावट से बोआई, रोपाई का काम शुरू हो जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies