प्रयागराज: रोग निवारण एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सशक्त माध्यम है योग- कुलपति,नियमित योगाभ्यास से जीवन में संतोष- डॉ नीता मुक्त विश्वविद्यालय में योग पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

प्रयागराज: रोग निवारण एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सशक्त माध्यम है योग- कुलपति,नियमित योगाभ्यास से जीवन में संतोष- डॉ नीता मुक्त विश्वविद्यालय में योग पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन



प्रयागराज: रोग निवारण एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सशक्त माध्यम है योग- कुलपति,नियमित योगाभ्यास से जीवन में संतोष- डॉ नीता मुक्त विश्वविद्यालय में योग पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन 


प्रकाशनार्थ 9/6/2025

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा के तत्वावधान में सोमवार को रोग निवारण में योग, वैज्ञानिक शोध एवं निष्कर्ष विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार में योग के माध्यम से रोग निवारण के वैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 तक योग पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का श्रृंखलाबद्ध आयोजन किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में आज आयोजित वेबीनार की अध्यक्षता कर रहे कुलपति आचार्य सत्यकाम ने योग को रोगों के निवारण एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी संतुलित रखा जा सकता है।

मुख्य वक्ता डॉ. नीता कुमार, वैज्ञानिक एफ, आईसीएमआर नई दिल्ली ने अपने व्याख्यान में योग के माध्यम से रोगों के निवारण पर आधारित वैज्ञानिक शोधों और उनके निष्कर्षों को साझा किया। उन्होंने अष्टांग योग में यम के पांचों अंग , नियम के पांचों अंग, सहित सभी अंगों पर हुए योग पर शोध और निष्कर्षो पर वृहद चर्चा की। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से जीवन में संतोष, आशावादी विचार, जीवन में सकारात्मकता और आत्म विश्वास आदि का प्रभाव जीवन स्तर को उच्च बनाने मे सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने बताया कि योग द्वारा आज की बेतरतीब जीवन पद्धति से उत्पन्न हुए गंभीर रोगों जैसे कैंसर, डाइबिटीज, उच्च व निम्न रक्तचाप को भी नियंत्रित किया जा सकता है। विभिन्न रोगों के उपचार में योग की प्रभावशीलता को लेकर किए गए शोधों के परिणाम अत्यंत उत्साहजनक हैं।

कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर एस कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। आयोजन सचिव अमित कुमार सिंह ने योग कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।इस वेबीनार में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र

जन संपर्क अधिकारी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies