सड़क एवं नाली का शिलान्यास विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके किया गया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सड़क एवं नाली का शिलान्यास विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके किया गया।

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) मनियर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में पुरानी पानी टंकी के पास लगभग 50 लाख की लागत से सड़क एवं नाली का शिलान्यास विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके किया गया। तहसील पत्रकार मिस आरती ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि नवनिर्वाचित चेयरमैन बुचिया देवी के द्वारा सोमवार को मंत्रोचार के बीच सड़क एवं नाली का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर जिला कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन व मनियर इंटर कॉलेज के प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह,भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल सोनी,योगेंद्र सिंह,सभासद अभय कुमार सिंह सोनू, क्रिएटिव किड्स प्ले स्कूल के डायरेक्टर सुषमा,अतुल सिंह,विजय प्रकाश गुप्ता,ठेकेदार भीष्म सिंह,मोहन गुप्ता,विनय सिंह उर्फ विधायक,पटाकी सिंह,शुभम प्रताप सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies