रास्ते पर गिर कर लटके हुए हाई टेंशन तार के चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

रास्ते पर गिर कर लटके हुए हाई टेंशन तार के चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत




प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी)। दोकटी थाना क्षेत्र के लगन टोला गांव के पास बीएसटी बंधा पर गुरुवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई।पत्रकार सैयद सेराज अहमद ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान सुरेमनपुर पुरवा निवासी राजन गुप्ता के रूप में हुई है, जो अपनी किराना दुकान खोलने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को ट्रांसफार्मर और ग्यारह हजार वोल्ट का तार रास्ते पर गिरकर लटका हुआ था, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग से की थी, लेकिन विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। गुरुवार की सुबह राजन गुप्ता की मोटरसाइकिल तार की चपेट में आ गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राजन गुप्ता के परिवार में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी रेखा देवी और तीन बेटियों प्रिया, प्रीति और परी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग करते हुए कहा कि बिजली विभाग के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर उचित कार्रवाई किया जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies