ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे सांसद सनातन पांडे को आंदोलनकारियों द्वारा पत्रक सौंपा गया
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे सांसद सनातन पांडे को आंदोलनकारियों द्वारा पत्रक सौंपा गया



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी)। नवकागांव स्थित श्रीनगर-सुघर छपरा मार्ग पर निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान रास्ता बंद होने से नवकागांव सहित दर्जनभर गांवों के ग्रामीण आक्रोशित है। संवाददाता सैयद सेराज अहमद को प्राप्त जानकारी के अनुसार हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि ग्रामीणों का मांग है कि जब तक अंडरपास नहीं बनेगा निर्माण कार्य नहीं होगा। बृहस्पतिवार को नवकागांव प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने नवकागांव में गजहवा बाबा के स्थान पर धरना-प्रदर्शन किया।

एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी की। उच्चाधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। सूचना पर सांसद सनातन पाण्डेय मौके पर पहुंचे। एनएचएआई के उच्चधिकारियों से फोन पर वार्ता की। सांसद ने कहा कि ग्रामीण दो बार सड़क जाम कर आंदोलन कर चुके हैं। ताज्जुब की बात है कि एनएचएआई का एक भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। एनएचएआई से कहा कि मौके पर आकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करें।

धरना स्थल पर पहुंचे सांसद सनातन पाण्डेय को आंदोलनकारियों ने पत्रक सौपा। पत्रक में कहा कि श्रीनगर से सुघर छपरा एनएच-31 तक जाने वाले मार्ग से अचलगढ़, मून छपरा, गंगा पाण्डेय के टोला, सबलपुर, मोहन छपरा, शिवचक, केहरपुर, श्रीनगर, गंगौली, सुघर छपरा आदि दर्जनभर गांव के सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से होकर दुबेछपरा स्थित डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, कन्या विद्यालय पढ़ने के लिए जाते हैं। एनएच-31 से होकर बैरिया तहसील मुख्यालय या फिर जिला मुख्यालय की ओर जाते हैं। मौजूदा समय में नवकागांव में 9300 नम्बर पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे श्रीनगर-सुघर छपरा मार्ग बंद हो रहा है।

ग्रामीण अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं। एक पखवाड़े के अंदर दो बार आंदोलन किया जा चुका है।बृहस्पतिवार को तीसरी बार ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा अगर दर्जनभर गांव के किसानों को रास्ता नहीं मिलेगा तो किसान खेती-बाड़ी कैसे करेंगे। किसानों का मांग जायज है। प्रदेश सरकार व कार्यदायी संस्था को समस्या को गम्भीरता से सुनना चाहिए और निस्तारण करना चाहिए।

सांसद ने कहा कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण हो लेकिन किसानों की समस्याओं को हल किए बिना निर्माण गलत है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी व निर्माण इकाई के उच्चधिकारियों से बात करूंगा। जरूरत पड़ी तो संसद में भी बात को उठाऊंगा। सपा प्रदेश सचिव संजय मिश्र, राहुल सिंह ने भी आंदोलनकारियों को समर्थन दिया। विजय ओझा, मुक्तेश्वर, विजेन्द्र सिंह, राजेश यादव, बबलू भारती, विनय शंकर पांडेय, अवनीश सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies