सिकंदरपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गौरवपूर्ण सफलता के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

सिकंदरपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गौरवपूर्ण सफलता के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) उत्तर प्रदेश के ज़िला बलिया के तहसील सिकंदरपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हजारों की संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाला। पत्रकार सैयद सेराज अहमद को मिले जानकारी के अनुसार हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि यह तिरंगा यात्रा जुलूस की शक्ल में हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पूरे शहर में भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा का यह दृश्य अत्यंत प्रेरणादायक था जब हजारों देशभक्तों की हाथों में तिरंगा झंडा लिए राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ कदम से कदम मिलते हुए आगे बढ़ रहा था। हम सब भारतीय हैं और एक हैं इस तिरंगा यात्रा को देखने पर यह कहना जरूरी हो जाता है कि मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना हिंदी है हम वतन हैं हिंदुस्ता हमारा सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा। तिरंगा यात्रा के इस जुलूस में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्म के भाइयों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया और देश के प्रति अपनी एकता और अखंडता का परिचय दिया। इस कार्यक्रम में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अकमल अली खान भी शामिल रहे। और उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मठ, ईमानदार और दूरदर्शी मंत्री, माननीय श्री दानिश आज़ाद अंसारी जी भी मौजूद रहे। दानिश आज़ाद न केवल युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं बल्कि उनकी स्पष्ट सोच राष्ट्रहित में समर्पित दृष्टिकोण और सशक्त नेतृत्व ने प्रदेश में शिक्षा व अल्पसंख्यक कल्याण के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया है। 

इस मौके पर राज्यसभा सांसद श्री नीरज शेखर जी, पूर्व सांसद श्री रविन्द्र कुशवाहा जी, पूर्व मंत्री श्री राजधारी सिंह जी, हज कमेटी के सदस्य श्री जावेद कमर खान जी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies