घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव में किशोर का शव यमुना नदी के किनारे मिला, रात से ही था गायब, हत्या की आशंका
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव में किशोर का शव यमुना नदी के किनारे मिला, रात से ही था गायब, हत्या की आशंका

 


बृहस्पतिवार को घर से बकरी चराने गए किशोर का शुक्रवार को यमुना नदी में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने किशोर की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटना-स्थल की जांच कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव निवासी सिपाही लाल निषाद बालू मजदूरी करते हैं। उनके चार बेटों में और एक बेटी में तीसरे नंबर का बेटा रोहित निषाद (13) बृहस्पतिवार को घर से गांव के पास से होकर निकली यमुना नदी की तराई में बकरियां चराने गया था। शाम तक नहीं लौटा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। पूरी रात उसकी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह गांव के कुछ लोग यमुना नदी में नहाने गए तो रोहित का शव नदी में घाट के पास घुटने भर पानी में उतराया दिखा। लोगों की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। बेटे का शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। शव को पानी से बाहर निकाला गया तो उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। सिर में भी चोट के निशान थे। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष घूरपुर ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर घटना-स्थल की बारीकी से जांच कराई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies