उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने वित्त राज्य मंत्री से कोल्हुई में नाला निर्माण का किया मांग
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने वित्त राज्य मंत्री से कोल्हुई में नाला निर्माण का किया मांग

 


उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने वित्त राज्य मंत्री से कोल्हुई में नाला निर्माण का किया मांग


क्रॉसर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल की टीम ने लोटन रोड पर नाला निर्माण का मांग किया गया

उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुरेश रूंगटा के नेतृत्व में एक मांग पत्र भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आवास पर दिया गया उद्योग व्यापार मंडल द्वारा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को दिए गए मांग पत्र के माध्यम से कोल्हुई बाजार के मुख्य लोटन तिराहे से चंदनपुर पुलिया तक नाला निर्माण का मांग किया गया उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो ने मंत्री जी से वार्ता करते हुए बताया कि कोल्हुई लोटन रोड पर नाली न रहने से यहां कि जनता जनार्दन एवम् व्यापारी बंधुओं को जल निकासी के लिए काफी समस्या होती हैं। जिस पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आश्वासन देते हुए कहा कि नाला निर्माण कराकर इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाया जाएगा उक्त ज्ञापन में लिखा गया कि कोल्हुई बाजार के मुख्य कोल्हुई लोटन तिराहे के उत्तर में स्वर्गीय चिंगूदराम,दक्षिण में सीताराम जायसवाल जी के मकान से चंदनपुर पुलिया तक लगभग 1किलोमीटर तक दोनों तरफ नाला की आवश्यकता है। जबकि कोल्हुई के बृजमनगंज रोड पर, कोल्हुई नेशनल हाईवे पर, कोल्हुई ग्राम सभा के गांव में भी नाली की व्यवस्था कुछ वर्ष पूर्व में हो चुकी है। परंतु कोल्हुई बाजार के मुख्य लोटन तिराहे से चंदनपुर पुलिया तक नाला की व्यवस्था नहीं है इसके साथ ही साथ ज्ञापन में यह भी लिखा गया कि कोल्हुई लोटन मार्ग पर घनी आबादी है परंतु नाला का सुविधा न रहने की वजह से यहां की जनता जनार्दन को जल निकासी के लिए काफी समस्या को झेलना पड़ता है। जबकि उक्त मार्ग पर नाला निर्माण होने से इस रोड की सम्मानित जनता जनार्दन एवं व्यापारी बंधुओ को पानी निकासी की समस्या से निजात मिल सकेगी।

इस दौरान कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाराम मोदनवाल, महामंत्री प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरिराम जयसवाल, एवं जनपद उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष संजय भालोटीया, युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies