मनियर शिक्षा क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर शिक्षा क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई

 


प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ)

बलिया(यूपी) मनियर शिक्षा क्षेत्र के बी आर सी मनियर से शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी मनियर पवन कुमार सिंह ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।जो पूरे मनियर में भ्रमण कर पुनः बीआरसी पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों ने उमंग व जोश खरोश के साथ घुमते एक से बढ़कर एक नारे लगाए "आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे"। इस मौके पर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह,कमलेश्वर पांडे,मंत्री सतीश चंद्र वर्मा,राघवेंद्र यादव,सुधीर कुमार,संजय कुमार,अंकित नाथ तिवारी,आलोक सिंह,नियाज अहमद,अब्दुल सलाम,सतीश सिंह,अखिलेश सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies