वाराणसी में तड़तड़ाई गोलियां, बदमाश को दोनों पैर में लगी गोली; गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

वाराणसी में तड़तड़ाई गोलियां, बदमाश को दोनों पैर में लगी गोली; गिरफ्तार

 


वाराणसी-जौनपुर बॉर्डर पर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश राजेश सिंह उर्फ बंटी के दोनों पैर में गोली लगी। राजेश सिंह उर्फ बंटी बुधवार की रात लालपुर में एक युवक के जबड़े में गोली मारा था। ये है मामला

जानकारी के अनुसार, लालपुर-पांडेयपुर थानांतर्गत एक रेस्टोरेंट के पास बीती रात अज्ञात हमलावरों ने तेवर निवासी निशांत सिंह को गोली मार दी थी। गोली उसके मुंह में लगी। जिसके बाद घायल निशांत खुद अस्पताल पहुंचा। भोर में उसके परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंचकर एसीपी व स्थानीय पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी थी। बताया जा रहा है कि रफ ड्राइविंग को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद में गोली चल गई। हालांकि, घायल खुद बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies