प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ)
बलिया(यूपी)
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025:"नव भारतीय नारी विकास समिति"थीम के तहत नव भारतीय नारी विकास समिति ने कार्यक्रम का किया आयोजन।
बलिया(यूपी) तहसील व विकास खण्ड बांसडीह अंतर्गत ग्राम रामपुर कला में स्थापित 8 मार्च 2025: को नव भारतीय नारी विकास समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर बलिया में महिला सशक्तिकरण,स्वास्थ्य अधिकार,लैंगिक समानता और नेतृत्व विकास को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।"नव भारतीय नारी विकास समिति" द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 2 वर्ष से संस्था (Access to justice) प्रोजेक्ट के तहत बलिया जनपद में बाल विवाह,बाल शोषण,बाल मजदूरी पर काम कर रही है। महिला दिवस के अनुरूप,कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए तेजी से और ठोस कार्यवाही सुनिश्चित करना हैं।
इस आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ताओं,महिला उद्यमियों, शिक्षाविदों,कानूनी विशेषज्ञों और समुदाय की अग्रणी महिलाओं ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण,स्वास्थ्य अधिकार,समान वेतन और श्रम अधिकारों के लिए त्वरित कार्यान्वयन और ठोस प्रभाव पर चर्चा की गई। हिंसा और लैंगिक भेदभाव से बचाव,कानूनी अधिकार,स्वास्थ्य अधिकार,लैंगिक समानता का संदेश दिया गया। इसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सुनीता सिंह,सचिव सौरभ गुप्ता,यूनिसेफ की खुशबू सिंह,(AHTU) रेणु यादव,संतोष यादव,अशोक सिंह,आशिमा परवीन,सुनीता श्रीवास्तव,संचालक अजहरअली,युसुफ,स्वीटी,अनिकेत,मंजीत आदि लोग मौजूद रहे।