उ.प्र. स्थापना दिवस विकास और विरासत की यात्रा में कला कुंभ का योगदान
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

उ.प्र. स्थापना दिवस विकास और विरासत की यात्रा में कला कुंभ का योगदान

 


24 जनवरी 2025, महाकुंभ नगर।

महाकुंभनगर के कला कुंभ परिसर, सेक्टर-07 में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश, अपनी सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध परंपराओं के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस स्थापना दिवस की थीम ‘विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश’ राज्य की प्रगति को नई दिशा देने का संकल्प है। 

कला कुंभ परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश की प्रगति और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। उप मुख्यमंत्री ने प्रदर्षनी का अवलोकन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस भव्य आयोजन में प्रदेश की विविधता और समृद्ध परंपराओं को दर्शाते हुए संगोष्ठियां, रोड शो और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रदेशवासियों को एकता और प्रगति के लिए प्रेरित करता है। 

उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस पर आज पूरे प्रदेश में उत्साह और गर्व का माहौल है। अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में विकसित भारत की संकल्प यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह दिन प्रदेश की 

सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक उपलब्धियों और विकास यात्रा को सम्मानित करने का प्रतीक है।

.........................................................

मीडिया सेंटर महाकुंभ 2025 द्वारा जारी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies