76 वें गणतंत्र दिवस पर निकाली गई बाइक राष्ट्र ध्वज रैली,
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

76 वें गणतंत्र दिवस पर निकाली गई बाइक राष्ट्र ध्वज रैली,

 


प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)

बलिया(यूपी) 26 जनवरी को 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास खण्ड मनियर के देवापुर गेट से बहदुरा होते हुए सुल्तानपुर तक तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय ध्वज हाथो में लिए हुए बाइक जुलूस के रूप में निकाला गया। जिसमे सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। 26 जनवरी 1950 को बाबा साहब डॉ० भीम राव अंबेडकर जी के द्वारा संविधान लागू किया गया।जिसकी याद में हम सौहार्द पूर्ण रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही खुशी मानते हैं। बतादें कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों रणबांकुरों ने ब्रिटानिया हुकूमत को भगाने के लिए अपनी जान की आहुति तक दे दिया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ओम प्रकाश पांडेय पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलिया ने बताया कि हमारा संविधान पूरे विश्व में सबसे ऊंचा स्थान रखता है क्योंकि यहां पर सबको अपने हिसाब से अपने धर्म,सामानता,सामाजिकता एकता का अधिकार देता है। हिंदू मुस्लिम सिक्ख इसाई आपस में सब भाई-भाई का संदेश ही हमारे हिंदुस्तान को और खूबसूरत बनाता है। कार्यक्रम के आयोजक युवा नेता मनीष अन्नू उपाध्याय 71 लोक सभा सलेमपुर नेता ने बताया कि आज नौजवान गणतंत्र दिवस के अवसर पर काफी उत्साह के साथ सैकड़ों संख्या में बाइक जुलूस तिरंगा यात्रा में युवा शामिल हुए। निश्चित रूप से गणतंत्र दिवस पर महात्मा गांधी के द्वारा बताए गये रास्ते पर चलकर हम आपसी भाईचारा कायम कर सकते हैं।

बाइक जलूस मे मुख्य रूप से विश्वकर्मा यादव वार्ड नंबर 15 जिला पंचायत प्रत्यासी रवि सिंह विनीत उपाध्याय सौरभ राठौड़ सोनू खान दिलीप मिश्रा प्रमोद यादव सूरज उपाध्याय अखिलेश राजभर अर्जुन यादव मनोज गोलू बिट्टू यादव विनय राहुल दिप्पू प्रियांशु पप्पू अजित सोनू विनय और सैकड़ो साथियो द्वारा सम्पन्न कराया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies