प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षा क्षेत्र मनियर के ग्राम-बहदुरा स्थित"सरस्वती ज्ञान मंदिर" स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने भारत माता के जयकारा लगाते हुए संपूर्ण गांव की गलियों में होते हुए प्रभात फेरी किया गया। जिसमे सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के स्काउट गाइड ने अपने हुनर का परिचय दिया। इतिहास गवाह है कि आज ही के दिन संविधान लागू हुआ था।आज ही के दिन देश गणतंत्र हुआ था। 26 जनवरी 1950 को ही बाबा साहब डॉ० भीम राव अंबेडकर जी के द्वारा संविधान लागू किया गया था।जिसकी याद में हम सौहार्द पूर्ण रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही खुशी मानते हैं। बतादें कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों रणबांकुरों ने ब्रिटानिया हुकूमत को भगाने के लिए अपनी जान की आहुति तक दे दिया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के प्रबंधक करण सिंह यादव जो उत्तर प्रदेश के कानपुर के मूल निवासी ने बताया कि हमारा संविधान पूरे विश्व में सबसे ऊंचा स्थान रखता है क्योंकि यहां पर सबको अपने हिसाब से अपने धर्म,सामानता,सामाजिकता एकता का अधिकार देता है। हिंदू मुस्लिम सिक्ख इसाई आपस में सब भाई-भाई। सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के प्रबंधक करण सिंह यादव जी कानपुर से चल कर विगत बीस वर्षों से जनपद बलिया में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं।बता दें कि श्री यादव जी क्षेत्र के स्कूल विहीन दियरांचल के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया और अपने वाहन से लाने ले जाने तक का समुचित व्यवस्था किया। मृदुभाषी श्री यादव जी अपने कुशल व्यवहार से आस/पास गांव के सैकड़ों बच्चों को शिक्षा देने के लिए बचनबद्ध हैं। सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल इस क्षेत्र का जाना माना नाम है।यहां बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा,खेल/कूद,रंगोली,अंग्रेजी स्पीच इत्यादि की समुचित व्यवस्था है।बच्चों में सर्वांगीण विकास हेतु,भारत स्काउट और गाइड से जुड़े होने का प्रमाण भी प्रभात फेरी मे देखने को मिला।बता दें कि प्रभात फेरी मे इसी स्कूल के स्काउट और गाइड बच्चों ने मार्चपस्ट से लोगों का मन मोह लिया। श्री यादव ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि गणतंत्र दिवस पर महात्मा गांधी के द्वारा बताए गये रास्ते पर चलकर हम आपसी भाईचारा कायम कर सकते है। शिक्षा क्षेत्र मनियर अंतर्गत ग्राम पंचायत बहदुरा स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थानों में एक स्कूल "सरस्वती ज्ञान मंदिर" स्कूल में धूमधाम से 76 गणतंत्र दिवस मनाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनियर शिक्षा क्षेत्र के बहदुरा स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के प्रबंधक करण सिंह यादव व प्रधानाचार्या रीता यादव के द्वारा तिरंगा झंडोतोलन उपरांत राष्ट्र गान किया गया।तदोपरांत भारत माता की जय,महात्मा गांधी व सुभाष चंद्र बोस अमर रहे इत्यादि के साथ ही सभी शाहिद देश भक्तों के नाम को जयकारों मे शामिल करने के साथ ही गांव मे प्रभात फेरी लगाया गया।वहीं कार्यक्रम के मंच से सर्व प्रथम शिक्षक रामायण जी ने देश भक्ति गीतों को गा कर वीरों की कुर्बानी को याद दिलाया।इसी क्रम में बच्चों द्वारा स्वागत गीत गा कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा स्कूल के छात्र/ छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम के तहत रिकॉर्डिंग डी जे पर देश भक्ति भाव नृत्य पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। राधा कृष्ण के युगल गीत "मेरी जान लोगी क्या"काफी मन भवन लगा। तभी मंच पर अध्यापक अशोक कुमार ने अपनी हास्य/व्यंग भोजपुरी कविता "आजुए ह का 26 जनवरी" सुना कर लोगों को लोटपोट कर दिया।वहीं छात्राओं ने हास्य व्यंग लघु नाटक प्रस्तुत कर लोगों को खूब मनोरंजन कर हंसाया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधक करण सिंह यादव,प्रधानाचार्या रीता यादव,शिक्षक रामायण,अशोक,आनंद,संदीप, कृष्णा,बबलू,अनीता,सरोज,सोनी सिंह,मोनी सिंह,आकांक्षा,ज्योति उपाध्याय इत्यादि मौजूद रहे।अंत में स्कूल के प्रबंधक करण सिंह यादव द्वारा सभी को मिठाई खिला कर कार्यक्रम का समापन किया गया।जिसमे

