रसड़ा बलिया मार्ग पर हुआ भयानक सड़क दुर्घटना, कार डिवाइडर से टकराकर नाले में जा गिरी
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

रसड़ा बलिया मार्ग पर हुआ भयानक सड़क दुर्घटना, कार डिवाइडर से टकराकर नाले में जा गिरी

 


प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी) 

  बलिया(यूपी) के रसड़ा-बलिया मार्ग पर सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ.अरविंद कुमार स्वर्णकार की मौत हो गई। उनके साथ अजित राय गम्भीर रूप से घायल है। उनका ट्राॅमा सेंटर में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

डॉक्टर ए के स्वर्णकार कुछ वर्ष जिला अस्पताल में तैनात थे। कोरोना काल में बसंतपुर सीएचसी पर एल वन में तैनात रहे। पिछले दो वर्षों से पीजी करने गए थे। 

तहसील पत्रकार-डॉ०सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि बीती रात लखनऊ से दोस्त अजीत राय संग बलिया आ रहे थे। पूर्वांचल से उतरने के बाद खुद गाड़ी चलाने लगे। संवरा पुलिस चौकी के पास डिवाइडर से टकराकर कार नाले में पलट गई। इसमें दोनों बेहोश हो गए, रात का समय होने से किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी।

डॉक्टर एके स्वर्णकार की तरफ का शीशा क्षतिग्रस्त होने से उनका सिर पानी मे डूबने से मौत हो गई। कुछ घंटे बाद अजित राय को होश में आने पर वह किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल कर पास के लोगों को बताया, उन्होंने परिजनों को सूचना दी।

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल अजित और डॉक्टर एके स्वर्णकार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की खबर लगते ही चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies