आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ी ग्रामीण महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ी ग्रामीण महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी



लखनऊ : 09 दिसम्बर, 2024

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रदेश में दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ी ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह एवं अन्य सामुदायिक संस्थाओं के माध्यम से संगठित करते हुए उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न प्रकार की कृषि एवं गैर-कृषि आधारित आजीविका से जोड़ते हुए उन्हें लखपति महिला बनाने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा जा रहा है, ताकि वे सालाना कम से कम एक लाख या उससे अधिक की आय अर्जित कर सकें।

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है, पशुपालन विभाग एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा, जिसके अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा पशुधन विकास,पशु स्वास्थ्य एवं उद्यमशीलता प्रोत्साहन संबंधी संचालित योजनाओं में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन विभाग की बकरी पालन योजना हो, भेड़ पालन योजना हो, कुक्कुट पालन, राष्ट्रीय पशुधन मिशन या फिर बैक्यार्ड पोल्ट्री योजना हो इन सभी योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा।

 राष्ट्रीय पशुधन मिशन अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लाभान्वित किए जाने की असीम संभावना है एवं इस कार्यक्रम अंतर्गत समूह सदस्यों द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा समस्त मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मिशन अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को नियमानुसार पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर समिति गठित करते हुए इस पर गहनतापूर्वक कार्य किया जाए। मुख्य विकास अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि पशुपालन एवं ग्राम्य विकास विभाग की समन्वय बैठक कर निर्धारित योग्यतानुसार समूह सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाने एवं उन्हें इस कार्य हेतु प्रशिक्षित करने के भी प्रबंध करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जी एस प्रियदर्शी ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह शासन द्वारा दिए गए निर्देशों को अक्षरशः अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies