माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित जनपद आगमन एवं उनके द्वारा श्रृंगवेरपुर स्थित निषादराज पार्क के वर्चुअल उद्घाटन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित जनपद आगमन एवं उनके द्वारा श्रृंगवेरपुर स्थित निषादराज पार्क के वर्चुअल उद्घाटन

 


माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित जनपद आगमन एवं उनके द्वारा श्रृंगवेरपुर स्थित निषादराज पार्क के वर्चुअल उद्घाटन किए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार माँदड़ ने सोमवार को श्रृंगवेरपुर स्थित निषादराज पार्क एवं राम घाट का निरीक्षण कर वहां पर करवाये गए निर्माण कार्यों की प्रगति, साफ- सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं l उन्होंने श्रृंगवेरपुर धाम स्थल, निषादराज पार्क एवं राम घाट पर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था व सुन्दरीकरण कराए जाने के निर्देश दिए हैं l उन्होंने जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री अनुभव सिंह से निषाद राज पार्क में फेज-1 एवं 

 फेज -2 के कार्यो की प्रगति की जानकारी ली जिसपर उनके द्वारा बताया गया कि निषादराज पार्क के फेज-1 का कार्य पूर्ण हो गया है एवं फेज 2 का कार्य निर्माणाधीन है और अवशेष कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा l 

 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी- वित्त एवं राजस्व श्री विनय सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे l

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies