दुस्साहस : चेन स्नेचरों ने छिनैती का विरोध करने पर महिला पर किया चाकू से हमला, एक आरोपी को भीड़ ने पकड़ा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दुस्साहस : चेन स्नेचरों ने छिनैती का विरोध करने पर महिला पर किया चाकू से हमला, एक आरोपी को भीड़ ने पकड़ा

 


नैनी कोतवाली क्षेत्र के दूरवाणी नगर बुद्ध विहार कॉलोनी में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर महिला का चेन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को चाकू से वार कर घायल कर दिया। शोर गुल मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने भाग रहे बदमाशों में से एक को दौड़ाकर पकड़ लिया। जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने एडीए पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की।

दूरवाणी नगर एडीए कॉलोनी नैनी में बुद्ध विहार में रहने वाली महिला तहसीन बानो पत्नी तनवीर शनिवार को घर में अकेली थीं। इसी बीच मौका पाकर दो बदमाश घर में घुस गए और चाकू की नोक पर गले की चेन छीनने का प्रयास करने लगे। महिला बदमाशों से भिड़ गई। शोरगुल होने पर बदमाशों ने चाकू से महिला पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। शोरगुल सुनकर भीड़ जुट गई। लोगों ने दौड़ाकर एक बदमाश को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एडीए पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies