पान मसाला कारोबारी की फैक्टरी-आवास पर सीजीएसटी का छापा, छह करोड़ की कर चोरी आई सामने
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पान मसाला कारोबारी की फैक्टरी-आवास पर सीजीएसटी का छापा, छह करोड़ की कर चोरी आई सामने

 


लालपुर-पांडेयपुर मार्ग स्थित पान मसाला कारोबारी के आवास और फैक्टरी पर सीजीएसटी की टीम ने छापा मारा। तीन दिन तक जांच की। सोमवार को कर चोरी समेत कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं। पान मसाला कारोबारी का उत्तर प्रदेश के साथ ही गुजरात और अहमदाबाद में कच्चा माल जाता है। प्रारंभिक छानबीन में छह करोड़ की कर चोरी पकड़ी गई है। पान मसाला कारोबारी के यहां पिछले छह महीने में दूसरी बार छापा पड़ा है।


पांडेयपुर की एक कॉलोनी निवासी पान मसाला कारोबारी की सोयेपुर में कच्चा माल तैयार करने की फैक्टरी है। सुपाड़ी, जर्दा, पान मसाला आदि का अलग-अलग कच्चा माल तैयार होता है, जो यूपी के अलावा अन्य राज्यों में भेजी जाता है। आरोप है कि पान मसाला कारोबारी माल का वजन तो सही रखता है, लेकिन बिल में माल की कीमतें घटा देता है। उदाहरण के तौर पर यदि 100 रुपये का माल है तो बिल पर रेट सिर्फ 10 रुपये रखता है। 90 रुपये अलग से लेता है। पूरा काम कैश में होता है।

सीजीएसटी के सूत्रों के मुताबिक, छह महीने से रेकी कराई जा रही थी। जब गड़बड़ी की पुष्टि हुई, तब छापे मारे गए। सीजीएसटी की टीम गत शनिवार से ही मामले की जांच कर रही है। सोमवार को कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। बिल, कागजात, फर्म के बैंक खातों, लैपटॉप, मोबाइल आदि की गहनता से छानबीन की गई।


परिवार के सदस्यों को तीन दिन तक एक कमरे में रखा, फर्श पर सोए, मोबाइल जब्त


सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी के परिवार के सभी सदस्यों को तीन दिन तक एक ही कमरे में रखा गया। किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। मोबाइल भी सभी का जब्त कर लिया था। परिवार के सदस्यों को फर्श पर ही सोना पड़ा है। सीजीएसटी के कमिश्नर रैंक के एक अधिकारी ने बताया कि चोरी का आंकड़ा और बढ़ सकता है। दस्तावेजों की जांच अभी जारी है।


सिटी स्टेशन से लोड होता था माल, आरपीएफ और कॉमर्शियल की भूमिका संदिग्ध

सीजीएसटी की छानबीन में सामने आया कि पान मसाला कारोबारी का माल वाराणसी सिटी स्टेशन से लोड होता था। इसमें आरपीएफ और कॉमर्शियल कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई है। आरपीएफ और कॉमर्शियल को बिल में गड़बड़ी की पूरी जानकारी रहती थी।


टीम को देख भागने लगा था निजी गनर


पान मसाला कारोबारी के यहां सीजीएसटी की टीम देखकर निजी गनर भागने लगा था। हालांकि टीम ने उसे मकान से बाहर नहीं जाने दिया। टीम ने आवास और फैक्टरी में जाकर छानबीन की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies