प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) विकास खण्ड मनियर अंतर्गत ग्राम सभा खरीद में स्थित मां दुर्गा प्राचीन मंदिर स्थित चमत्कारी माता भवानी और माता दुर्गा के मंदिर में शुक्रवार को लगी श्रधालुओं की भारी भीड़। समाज सेवी संगठन "मित्र सहायता परिवार" के प्रबंधक(रक्तवीर योद्धा) सत्येंद्र यादव राजू,वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश पाण्डेय, सानवी आई हॉस्पिटल और चंदन क्लीनिक के मैनेजर जितेंद्र कुमार यादव के सौजन्य से श्रद्धालुओं के लिए श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर महाप्रसाद व मीठा शीतल सर्वत का निः शुल्क व्यवस्था किया गया। जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। बता दें कि मित्र सहायता परिवार एक समाजसेवी संगठन है। इस संगठन ने कई दर्जन गरीब असहाय बहन बेटियों का विवाह अपने खर्च पर करते आए हैं।यही नहीं इस संगठन ने अपना बहुमूल्य रक्त दान कर सैकड़ों लोगों का जीवन बचाने का काम करते आ रहे हैं। महा प्रसाद वितरण के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ संवाददाता प्रदीप बच्चन को भगवा साफा (अंग वस्त्र) सिर पर पहना कर सम्मानित भी किया। वहीं साइन क्लब द्वारा जीवन शैली जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए निः शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। मित्र सहायता परिवार के समाजसेवियों में संरक्षक डॉ० विधा शंकर उपाध्याय,संस्थापक हृदय नंद यादव, अध्यक्ष बड़ेलाल यादव,उपाध्यक्ष राजमंगल भारती,सचिव अखिलेश मौर्या, अलावा दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहे।
