करहल हत्याकांड: प्रशांत यादव के घर मिलिअन के जूते...पत्नी को आया फोन, ऑडियंस से हुआ बड़ा खुलासा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

करहल हत्याकांड: प्रशांत यादव के घर मिलिअन के जूते...पत्नी को आया फोन, ऑडियंस से हुआ बड़ा खुलासा

 


मैनपुरी के कस्बा करह के मोहल्ला जाटवान निवासी युवती की हत्या के मामले में एक ऑडियो भी मिला है। इस ऑडियो में आरोपी प्रशांत यादव ने अपनी पत्नी से बात करते हुए सुनाई दे रहा है। वो युवती की चप्पलें जो घर में रह गईं थीं, उन्हें फेंकने की बात कह रहा है। ये चप्पलें आरोपी के घर में बने कार्यालय में थीं। बताया गया है यहीं पर पहले युवती को ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। इसका ऑडियो भी मृतका के परिजन के पास मौजूद है। पुलिस सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। लड़कों की तरह रहती थी बेटी
थाना क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान निवासी युवती परिवार व किसी अन्य के सामने अपनी बात बेबाकी से रखती थी। पहनावा भी लड़कों की तरह ही था। माता पिता भी उसे बेटे से कम नहीं मानते थे। कुछ समय पहले तक वह परिवार के साथ एक टूटे हुए घर में गुजर बसर कर रही थी। कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनने के बाद वह काफी खुश थी। आरोपी प्रशांत मंगलवार को बाइक लेकर आया और उसे बैठाकर साथ ले गया। वह अपने घर में बने कार्यालय में जाकर खुद शराब पी और युवती को भी पिलाई।  दुष्कर्म के बाद की बेटी की हत्या
मृतका के पिता का आरोप है कि आरोपी ने उसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया, इसके बाद दुष्कर्म कर उसकी हत्या की। तलाश के दौरान रात को जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो उसके कार्यालय में युवती की चप्पले पड़ी थीं। आरोपी से जब इस बारे में पूछा तो वह भागने लगा। उसने फोन कर पत्नी से कहा कि चप्पले उठाकर घर के पीछे फेंक दो। बातचीत का ऑडियो भी परिजन के पास मौजूद है। ऑडियो से एक बात तो साफ होती है कि परिजन के आरोप सही हैं और युवती मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी प्रशांत के साथ थी। परिजन आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं। मृतका की मां हो गई बदहवास
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजन व रिश्तेदार मौजूद थे। पिता की आंखों से जहां आंसू बह रहे थे। वहीं मां बदहवास अलग ही रोए चली जा रही थी। चीख चीख कर बेटी का नाम पुकार रही थी। वहीं कह रही थी कि अगर पुलिस समय पर बेटी को खोजती तो जान बच जाती। पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। बेटी के गम में रोए जा रही मां को एक महिला संभालने के प्रयास कर रही थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies