पूर्व संसाद लल्लू सिंह ने किया पीताम्बरा पेट्रोल पम्प का उद्घाटन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पूर्व संसाद लल्लू सिंह ने किया पीताम्बरा पेट्रोल पम्प का उद्घाटन



कहा- जीवन में आगे बढ़ने का गुण है विनम्रता और संघर्ष

रिपोर्ट----मनोज तिवारी अयोध्या

पूर्व सांसद लल्लू सिंह द्वारा गुरुवार को अयोध्या लखनऊ हाइवे पर त्रिमूर्ति होटल के ठीक सामने पीताम्बरा पेट्रोल पम्प का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। फिलिंग स्टेशन के प्रबन्धक रणवीर सिंह "गुड्डू" व धर्मवीर सिंह द्वारा उद्घाटन के अवसर पर आये हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

 पेट्रोल पम्प के उद्घाटन में पहुंचे पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि विनम्रता और संघर्ष ही जीवन में आगे बढ़ने के गुण हैं इसी के साथ जीवन में ऊँचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। पेट्रोल पंप के प्रबंधक रणवीर सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद ने जिले का गौरव पूरे प्रदेश ही नही पूरे देश में बढ़ाया है। इनसे आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर अयोध्या नगर के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व व प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, बीजेपी नेता इंद्रभान सिंह,वरिष्ठ पत्रकार त्रिमूर्ति होटल के प्रबंधक आर के सिंह, दिनेश सिंह, पेट्रोल पंप के प्रबंधन परिवार के कर्मवीर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies