यूपी उपचुनाव: भाजपा ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, करहल सीट पर अनुजेश यादव को बनाया प्रत्याशी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

यूपी उपचुनाव: भाजपा ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, करहल सीट पर अनुजेश यादव को बनाया प्रत्याशी

 

यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को इनमें से सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने करहल विधानसभा सीट पर अनुजेश यादव को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि करहल सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुने गए थे पर सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसी तरह कुदरकी सीट पर रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर सीट पर सुरेंद्र दिलेर, फूलपुर विधानसभा सीट पर दीपक पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। , कटेहरी सीट पर धर्मराज निषाद और मझवां विधानसभा सीट पर सुचिस्मिता मौर्या को उम्मीदवार बनाया गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies