फूलपुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, प्रत्याशियों के नाम पर हुआ मंथन
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

फूलपुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, प्रत्याशियों के नाम पर हुआ मंथन

 


फूलपुर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें प्रत्याशी के नाम को लेकर मंथन किया गया। कई नामों पर नेताओं ने विचार किया। इसके बाद नामों की सूची पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। झूंसी स्थित गेस्ट हाउस में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें फूलपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई। चुनाव के लिए कई पदाधिकारियों ने अपने नाम का प्रस्ताव पार्टी को दिया है। सभी नामों पर बैठक में विचार विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से भी राय शुमारी की गई और जिताऊ प्रत्याशियों के नाम मांगे गए। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री अनिल यादव पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जो नाम सामने आए हैं उन्हें पार्टी हाई कमान को भेजा जाएगा। अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान का ही होगा। पार्टी पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। सपा के गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह फैसला पार्टी को करना है। कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंशुमान तिवारी, अनिल यादव, हसीब अहमद, विवेकानंद पाठक सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर प्रवीण सिंह पटेल ने फूलपुर विधानसभा से जीत दर्ज की थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रवीण के फूलपुर सीट से सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हो गई है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies