मनोज तिवारी जिला ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
आज अयोध्या के एक लोकप्रिय चेहरा,सरल और विनम्र स्वभाव के धनी,अपना दल एस नेता और समाज सेवी प्रमोद सिंह का जन्मदिन है, आइए इनके बारे में जानते हैं कुछ रोचक बातें,
अपनादल एस नेता व समाजसेवी प्रमोद सिंह का जन्म 18 जुलाई 1973 को एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था। इनके पिता श्री पृथ्वी सिंह मैहर कबीर पुर के प्रधान थे। माता जी श्रीमती तेजपति सिंह जी गृहणी है। पिता जी अब दुनिया में नहीं है। माता जी की अवस्था लगभग 97 साल की है।
प्रमोद सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी स्कूल में हुई। खपराडीह के एस ए इंटर कालेज से इंटर किया। खेलों में अच्छी रूचि होने के कारण प्रदेश स्तर तक एथलेटिक्स और क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर अपने कालेज के लिए कई खिताब जीते।उच्च शिक्षा सुल्तान पुर के के एन आई कालेज से हुईं। यहां पर कालेज के क्रिकेट टीम के साथ तीन वर्षो तक अवध विश्वविद्यालय के क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया।अंग्रेजी साहित्य विषय से परास्नातक करने के दौरान ही सन् 93 में, देश सेवा के जज्बे के साथ पी ए सी में भर्ती हुए। पी ए सी में रहने के दौरान लगातार 5 साल उत्तर प्रदेश पुलिस की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया।
जीवन में सबसे बड़ा बदलाव 2001 में तब आया जब इनके चचेरे बड़े भाई जितेंद्र सिंह बबलू बीकापुर विधान सभा से बीएसपी से चुनाव लडने आए। उस समय परिवार की कोई राजनैतिक पृष्टभूमि न होने के कारण चुनाव की वजह से प्रमोद सिंह को पी ए सी की नौकरी से त्याग पत्र देकर मजबूरी में राजनीति में आना पड़ा।
सन 2002 में चुनाव में पराजय के बाद, पुनः 2007 के विधान सभा चुनाव की कमान संभालते हुए,चुनाव से तीन साल पुर्व ही चौरे बाजार में कार्यलय खोलकर वहीं रहने लगे। इस दौरान हजारों युवाओं को जोड़कर 2007 के विधान सभा चुनाव में विपरीत परिस्थितियों में भी बड़े भाई जितेंद्र सिंह बबलू को बीएसपी से चुनाव जिताने में अपना अहम योगदान दिया, जिसे लोग असंभव बताते थे, उसे जनता के आशीर्वाद और सहयोग से संभव बनाया।
समाज में भेदभाव, असमानता, गरीबों, मजदूरों की दशा को जमीनी स्तर पर समझने के लिए 2010 में गोसाईगंज विधान सभा के महबूब गंज से लेकर आखिरी छोर मोतीगंज तक तीन महीने पदयात्रा किया।
रात्रि विश्राम भी किसी मजदूर के घर पर ही होता था। पदयात्रा के समापन पर बीकापुर तहसील प्रांगण पर मजदूरों की विशाल जनसभा आयोजित कर मनरेगा मजदूर मोर्चा का गठन किया। इस संगठन के बैनर तले कई जनपदों के मनरेगा मजदूरो की हक की लड़ाई लड़ते हुए आंदोलन किया, जिसमे सबसे प्रमुख आंदोलन अंबेडकर नगर के मजदूरों की मजदूरी का भुगतान न होने पर सदर तहसील के सामने 15 दिन तक आमरण अनशन के साथ भूख हड़ताल कर, मजदूरी दिलवाने का काम किया।
आज भी प्रमोद सिंह उत्तर प्रदेश मनरेगा मजदूर मोर्चा के संयोजक है।
इस दौरान राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते कई फर्जी मुकदमे भी दर्ज हुए, जिनमे जेल भी जाना पड़ा। न्यायालय में परीक्षण के दौरान आरोप फर्जी पाए गए और प्रमोद सिंह बाइज्जत बरी होकर निर्दोष साबित हुए।
2010 में अपनी धर्मपत्नी माधुरी सिंह को गोसाईगंज विधान सभा के तारून ब्लाक से प्रमुख का चुनाव लडा कर जितवाया।
2011 में अपना दल में शामिल हुए। अपना दल में बिखराव होने के बाद अनुप्रिया पटेल के साथ मजबूती से खड़े होकर उनके संघर्ष के दौरान कई बड़े अयोजन कर पूरे प्रदेश में पहचान बनाई।आज अपना दल एस के इस अंचल के एक प्रमुख चेहरा है, जो पार्टी के कई बड़े कार्यक्रमों को गोसाईगंज विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों में सफ़लता पूर्वक आयोजित कर सभी 437 बूथों पर मजबूत काडेर खड़ा कर चुके है। अनुप्रिय पटेल और आशीष पटेल के नजदीकी होने के कारण एन डी ए से गोसाईगंज विधान सभा से 2017 और 2022 में टिकट के सबसे प्रबल दावेदार रहे, लेकिन टिकट नहीं मिल सका।
2017 के विधान सभा चुनाव में गोसाई गंज से टिकट न मिलने पर भी पार्टी सुप्रीमों अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर इंद्र प्रताप खब्बू तिवारी के चुनाव में असीम सहयोग करते हुए, उनको चुनाव जिताने में अपना अहम योगदान दिया।
अभी हाल ही में संपन्न हुए लोक सभा चुनाव में पार्टी ने अंबेडकर नगर लोक सभा चुनाव के लिए लोक सभा प्रभारी बनाया था।
जनपद अयोध्या के समाज सेवियों में प्रमोद सिंह एक जाना पहचाना नाम है।
गोसाईगंज विधान सभा का शायद ही कोई ऐसा घर होगा जिसके दरवाज़े पर सुख दुख में प्रमोद सिंह 20 सालो से न पहुंचे हो,
कोई भी खेल अयोजन, विद्यालय वार्षिकोत्सव,दुर्गापूजा, रामलीला, भंडारा, ईद, होली या अन्य जनसेवा के कार्यक्रम नहीं है, जहां यथोचित भागीदारी 20 साल से न हुई हो।
दशकों से विना किसी पद पर रहते हुए युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम, गोसाईगंज खेल महोत्सव, कोरोना काल में क्विज प्रोग्राम, कमजोर रेहड़ी पटरी के व्यापारी बंधुओं को कोरोना बाद पुनः व्यसाय शुरू करने हेतु यथा संभव आर्थिक सहायता, पलायन करके आए मजदूर भाईयों का यथा संभव सहयोग,पर्यवरण संरक्षण हेतु विस्तृत पैमाने पर कई बार पौध रोपण, निर्बल और कमजोर वर्ग के लिए निरंतर विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम, लगातर 10 वर्ष से रकदान शिविर, अखिल भारतीय आल्हा महोत्सव, विलुप्त हो रही तमसा नदी के लिए महा सफ़ाई अभियान, गोसाईगंज महा स्वच्छता अभियान, बुजुर्गो को तीर्थ यात्रा, प्रत्येक वर्ष समाज के निर्बल वर्ग की बेटियो का कन्यादान आदि कुछ ऐसे उत्कृष्ट समाज सेवा के कार्य हैं, जिससे आज के दौर के नेताओं से प्रमोद सिंह काफी आगे हैं,जो किसी पद पर न रहते हुए अनवरत सेवारत हैं। इसी निरंतर संघर्ष ,त्याग और बलिदान के बलबूते आज युवाओं, किसानों, गरीबों, मजदूरों के बीच प्रमोद सिंह की जबर्दस्त लोकप्रियता है, और किंग मेकर कहे जाते हैं।
हां हो सकता है कि प्रमोद सिंह आपकी जाति के न हो या आप जिस पार्टी में आस्था रखते हो, उससे वह न जुड़े हों। इस कारण आप इनकी सामाजिक उपलब्धियों को नकार सकते हैं, लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते हैं।
प्रमोद सिंह के जीवन का सबसे बड़ा सपना अयोध्या के विकास के लिए अयोध्या आई थीम पार्क के निर्माण का है, जिसमे सैकड़ों युवाओं को रोजगार देने के साथ अयोध्या को एक अलग पहचान देने का है। दुर्भाग्यवश अयोध्या आई थीम पार्क का निर्माण तीन साल शुरू होने के बाद, जिसमें सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिला हुआ था, वह कतिपय कारणों से अभी अधर में है, और उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
ऐसे व्यक्तित्व के धनी प्रमोद सिंह को आज उनके जन्मदिन पर ह्रदय की अन्नत गहराईयों से असीम हार्दिक बधाई,
परम् पिता परमेश्वर से विनती है कि इनको इसी तरीके से ताकत प्रदान करते रहें, जिससे युवाओं,गरीबों, किसानों, कमजोरों और निर्बल वर्ग के लोगों की सेवा विना रुके, विना थके अनवरत करते रहे।।
सादर साभार,
संकलनकर्ता गण।।
राम बक्स वर्मा, प्रधान, जिला अध्यक्ष मनरेगा मजदूर मोर्चा, अयोध्या,
वेद प्रकाश निषाद, प्रधान,
सभाजीत पटेल, बीडीसी, जिला महासचिव, मनरेगा मजदूर मोर्चा, अयोध्या,
लालता सिंह, प्रधान,
सुनील कन्नौजिया, प्रधान,
पारस गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार मंडल,
महेंद्र त्रिपाठी, प्रधान,
अर्पिता पटेल, प्रधानाचार्य सरदार पटेल डिग्री कालेज, गोसाईगंज, अयोध्या,
हरिश्चंद्र यादव, समजसेवी,गोसाईगंज विधान सभा अध्यक्ष, मनरेगा मजदूर मोर्चा,
मंजूर अहमद, जिला उपाध्यक्ष, मनरेगा मजदूर मोर्चा, अयोध्या,
संगीता मौर्य, जिला अध्यक्ष मनरेगा मजदूर मोर्चा, महिला मंच,
सुधीर भारती, जिला अध्यक्ष युवा मंच,
मनरेगा मज़दूर मोर्चा, अयोध्या।।

