सपा के ध्वज से उकेरी जाएगी सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आकृति, ड्रोन से ली जाएगी तस्वीर, तैयारी में ज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सपा के ध्वज से उकेरी जाएगी सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आकृति, ड्रोन से ली जाएगी तस्वीर, तैयारी में ज

 


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा लोहिया वाहिनी की तरफ एक अनोखा आयोजन किया गया है। सपा के हजारों ध्वज के माध्यम से सपा मुखिया अखिलेश यादव की आकृति बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में सपा के हजारों ध्वज से अखिलेश यादव की आकृति उकेरी जाएगी। यह आकृति ड्रोन के माध्यम से ही देखी जाएगी। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने बताया कि कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए परेड मैदान में कई दिनों से कार्य चल रहा है। एक जुलाई को यह वृहद और अपने आप में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां पर विशाल केक काटकर सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया जाएगा। इसमें जिले भर के सपा के नेता कार्यकर्ता और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। सपा से से जुड़े इलाहाबाद विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्र सपा के झंडे से अखिलेश यादव की आकृति बनाने की तैयारी में दिन रात जुटे हुए हैं। यह कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब तक 1500 से अधिक झंडों का प्रयोग किया जा चुका है और इतने ही झंडे अभी और प्रयोग किए जाएंगे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies