मायके से ससुराल के लिए निकली महिला की हत्या- जानें क्यों हो रही हैवानियत की आशंका
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मायके से ससुराल के लिए निकली महिला की हत्या- जानें क्यों हो रही हैवानियत की आशंका

 


थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला की हत्या कर फेंका गया अर्धनग्न शव बुधवार को मिला। पुलिस ने बताया कि मायके से ससुराल जाने के लिए महिला निकली थी। चचाईराम सिवान पर पचोहा पेट्रोल पंप के पीछे खेत में बुधवार की सुबह उसकी लाश मिली। कुछ दूरी पर देसी शराब की शीशी, पानी का बोतल, पकौड़ी, दवा का रैपर मिलने से हैवानियत के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव मिलने की सूचना पर एसपी साउथ, सीओ गोला एंव फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस इस मामले में कई बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। परिजनों के अनुसार शनिवार से ही महिला लापता थी। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह बांसगांव इलाके की रहने वाली थी।


पति ने बताया कि पत्नी का मायका बेलघाट थाना क्षेत्र में है। शुक्रवार की शाम को वह मायके आई थी। शनिवार की सुबह ससुराल जाने के लिए निकली लेकिन ससुराल नहीं पहुंची। पति रामसुमेर ने बताया कि वह लुधियाना पंजाब जाने की बात भी कर रही थी। उसका फोन नहीं उठने और काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो उरुवा थाने में उसने मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies