महिला दिवस पर हुआ महिलाओं का सम्मान, वक्ताओं ने कहा- हर कार्य में सक्षम हैं महिलाएं
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

महिला दिवस पर हुआ महिलाओं का सम्मान, वक्ताओं ने कहा- हर कार्य में सक्षम हैं महिलाएं



मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ अयोध्या द्वारा आयोजित समारोह में 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जहां सम्मान पाकर महिलाएं गदगद हो गईं। उधर वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला।जिसका शुभारंभ आरोग्य भारती के प्रान्त सहमंत्री डाक्टर उपेन्द्रमणि त्रिपाठी व विभाग प्रमुख बीएमएस जय प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष अम्बरीष सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरोग्य भारती के प्रान्त सहमंत्री डाक्टर उपेन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि बेटियां ही परिवार को और देश को सशक्त और समृद्ध कर सकतीं हैं। एक बेटी के पढ़ने से कई परिवार पढ़ जाते हैं और विकास बढ़ जाता है । उन्होंने कहा कि दृढ इच्छा शक्ति एवं शिक्षा ने नारी मन को उच्च आकांक्षाएं सपनों के सप्तरंग एवं अंतर्मन की परतों को खोलने की नई राह दी है !

विभाग प्रमुख श्री जय प्रकाश सिंह ने कहा कि नारी शक्तिस्वरूपा है। संसार को स्वर्ग बनाने में नारी शक्ति की अहम भूमिका होती है । उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही नारी समाज के हर क्षेत्र में बखूबी अपनी भागीदारी का निर्वहन कर रही है। यह अब गुजरे जमाने की बात समझी जाने लगी है जब महिलाओं को दोयम दर्जे की नागरिक माना जाता था।

जिला संरक्षक सत्यप्रकाश ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।

राष्ट्रीय सेवका समिति की जिला कार्यवाहिका अनामिका त्रिपाठी ने

कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं अपना विशेष स्थान बना रही हैं। नारी की आत्मिक एकता को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मानसिक धरातल को सकारात्मक चिन्तन दिए जाने की आवश्यकता है । दुनिया में कोई भी महापुरुष हुआ हो उसकी सफलता के पीछे नारी की ही अहम भूमिका है । महिलाओं को समाज के उत्थान के लिए आगे आने में हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए।

जिला अध्यक्ष अम्बरीष सिंह ने कहा नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। समाज के दो पंख है एक स्त्री व दूसरा पुरुष यह दोनों पंख समान होंगे तभी समाज, देश व राष्ट्र का विकास होगा । संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति ही है।

सम्मानित होने वाली मातृशक्तियों में श्रीमती खुक्कू चौधरी, सिग्नल मेंटेनर श्रीमती शीला एवं श्रीमती पूजा, श्रीमती संगीता, श्रीमती राधा यादव , डॉ सारिका, डॉ याशी यादव, अध्यापिका श्रीमती अनामिका त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकत्री श्रीमती रूपा पाठक , सब इंस्पेक्टर श्रीमती कुसुम देवी, श्रीमती शर्मीला यादव, श्रीमती ममता रहीं !

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सुजीत कुमार पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ, अयोध्या जिला मंत्री सुजीत कुमार पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष खुक्कू चौधरी, कोषाध्यक्ष विवेक जायसवाल, अभिषेक पाण्डेय, बृजेश जायसवाल, प्रचार मंत्री पुष्कर दत्त तिवारी, करुणेश शर्मा, मंडल मंत्री भाजपा रूपा पाठक, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies