सराहनीय कार्य थाना जीआरपी गोण्डा
दिनांक 05.03.2024 का शांय श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे महोदय अनुभाग गोरखपुर के निर्देशन मे व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदय (गोरखपुर/बलिया) अनुभाग गोरखपुर के मार्ग दर्शन मे प्रभारी निरीक्षक महोदय जीआरपी गोण्डा द्वारा मय हमराह पुलिस बल के साथ ट्रेन चेकिंग के दौरान ट्रेन नं0- 19038 अबध एक्स0 मे नावालिंग बच्चियां प्रश्ना प्रधान पुत्री अम्बर प्रधान निवासी सोरेंगा पश्चिम सिक्किम व पास हांगमा सुब्बा पुत्री दल बहादुर सुब्बा निवासी सोरेंगा पश्चिम सिक्किम जो परिवारिक कलह व मतभेद के कारण घर से नाराज होकर दिल्ली जा रही थी, जिन्हे रेलवे स्टेशन गोण्डा चाइल्ड हेल्पलाइन लाइन टिम मेम्बर आचंल गुप्ता के सहयोग से उतारा गया तथा उनके स्थानीय थाने को सूचना दिया गया, सूचना पाकर थाना सोरेंग पुलिस सिक्किम राज्य, जीआरपी गोण्डा उपस्थित आई ,बालिकाओ को न्याय पीठ बाल कल्याण समिति गोण्डा के माध्यम से सोरेंग पुलिस थाना सिक्किम राज्य की पुलिस इन्सपेक्टर लता बरदेवा व उ0नि0 नोरकी बाचेनपा एवं हे0का0 ललित गुरुण को नियमानुसार कार्यवाही कर सकुशल सुपुर्दगी में दिया गया। सिक्किम पुलिस द्वारा थाना जीआरपी गोण्डा की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
