प्रेमी और प्रेमिका ने घरवालों की मौजूदगी में मंदिर में रचाई शादी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रेमी और प्रेमिका ने घरवालों की मौजूदगी में मंदिर में रचाई शादी



मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या

सुलह और समझौते के बाद परिजनों की सहमति पर प्रेमी और प्रेमिका ने महाशिवरात्रि के दिन शुक्रवार को कोतवाली के सामने स्थित दुर्गा माता जी के मंदिर में शादी रचा लिया। बताया गया की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक निवासी शिवा के विवाह का रिश्ता कुछ समय पूर्व चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के जमोली खुर्द निवासी कोमल के साथ में तय हुआ था। लेकिन बाद में बरपक्ष द्वारा विवाह करने से इनकार कर दिया गया था। और मामला कोतवाली पहुंच गया। कन्या पक्ष की शिकायत पर कुछ दिन पूर्व कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया। और विवाह करने के लिए कहा गया। कोतवाली पुलिस द्वारा समझाने बुझाने के बाद शुक्रवार को दोनों पक्ष बीकापुर पहुंचे और आपस में सुलानामा के बाद बीकापुर कोतवाली के सामने स्थित दुर्गा जी के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार सात फेरे लिए तथा विवाह रचाया। इस दौरान दोनों पक्ष के परिजन और लोग मौजूद रहे। दूल्हे ने दुल्हन के गले में जय माल डाल और मांग में सिंदूर भरा तथा एक दूसरे से शादी रचाया। पुरोहित द्वारा विवाह संपन्न कराया गया। मंदिर में दूल्हा और दुल्हन द्वारा रचाई गई शादी की लोगों में चर्चा रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies