सपा प्रमुख अखिलेश यादव ही युवाओं के असल हितैषी: हिमांशु सिंह
मेजा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति से तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तु छहति से सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने मेजा विधानसभा क्षेत्र के भड़ेवरा गाँव निवासी हिमांशु सिंह को प्रदेश सचिव नामित किया है।
हिमांशु सिंह सपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह के सुपुत्र हैं और पार्टी के संघर्षो और आंदोलनों में हमेशा सक्रिय रहते हैं। हर साल "यूथ मिलन समारोह" का आयोजन करके हिमांशु सिंह युवाओं मे लोकप्रिय हैं।प्रदेश सचिव मनोनीत होने की जानकारी मिलने के बाद मेजा और जमुनापार के पार्टी कार्यकर्ताओं और खासकर युवाओं ने उनके आवास मेजा के भड़ेवरा गांव पहुंचकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। इस अवसर पर अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
स्वागत करने वालों मे प्रमुख रुप से प्रेम चंद यादव, फिरोज खान,भोला पाल, शिवा नन्द शुक्ल,विजय बहादुर कुशवाहा, मौजी लाल पाल, अरविंद यादव,कल्लू शर्मा, चंदू यादव, इन्द्र जीत यादव, कमलेश यादव, संदीप यादव, चंचल जैसल, कुलदीप सिंह, विकास सिंह, अमित मिश्रा, अमित बिंद, हरीशंकर , मोहित शर्मा, अभिषेक सिंह,विनोद शर्मा, राम सिंह यादव, कृष्णा शर्मा, रामू सैनी,दुर्गेश शर्मा सहित बहुत लोग रहे।
