सांसद लल्लू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सांसद लल्लू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना



संगम मनोवर एक्सप्रेस ट्रेन का अब खजुरहट रेलवे स्टेशन पर भी होगा ठहराव।

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

बीकापुर अयोध्या प्रयाग राज रेल खंड पर चलने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार शाम को स्थानीय सांसद लल्लू सिंह ने खजुरहट रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब खजुराहट रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन का ठहराव होगा। स्थानीय लोगों द्वारा ट्रेन के ठहराव की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इससे पहले स्टेशन पर आयोजित समारोह कार्यक्रम में रेलवे की ओर से एडीआरएम सचिन वर्मा ने सांसद लल्लू सिंह जिला अध्यक्ष संजीव सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह चौहान ने कहा कि प्रस्तावित अयोध्या कैंट और प्रयागराज रेलखंड का दोहरीकरण किया जाएगा। तथा रेल खंड पर पड़ने वाले मलेथू कनक, चौरे बाजार सहित अन्य छोटे रेलवे स्टेशनों को कायाकल्प एवं सुविधा युक्त बनाया जाएगा। जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने रेलखंड पर अयोध्या से मुंबई तक संचालित होने वाली साकेत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग सांसद से किया। सांसद द्वारा आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies