सेटेलाइट कम्युनिकेशन,चंद्रयान, ग्रीन हाउस और सोलर एनर्जी ने लूटी वाहवाही
विकसित भारत के लिए भारतीय तकनीक थीम पर आधारित रहीं विज्ञान प्रदर्शनी
बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, मुख्य अतिथि बोले- शिक्षा के दम पर ही विश्व गुरु बनेगा भारत
प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी खेजुरी पर किया गया। जिसमें शिक्षा क्षेत्र पंदह के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 137 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए मॉडलों को देखा एवं छात्रों के प्रयासों को सराहा। कहा कि छात्रों द्वारा कम संसाधन में मॉडल तैयार करना विज्ञान विषय में उनकी रुचि को प्रदर्शित कर रहा है। विज्ञान प्रदर्शनी में कंपोजिट विद्यालय पंदह, कंपोजिट एकईल, यूपीएस चल उसरैला, रतसी मेहमापुर और कस्तूरबा बालिका विद्यालयों द्वारा जल संचयन, सेटेलाइट कम्युनिकेशन, वाटर प्यूरीफिकेशन,चंद्रयान,पर्यावरण,सौर ऊर्जा और स्वमुल्यांकन मशीन, वाटर क्लीनर,उत्सर्जन तंत्र,वाटर फिल्टर कई मॉडल प्रस्तुत किया गया। इसमें कंपोजिट विद्यालय पंदह,कंपोजिट विद्यालय एकईल,यूपीएस रतसी मेहमापुर,कस्तूरबा बालिका विद्यालय खेजुरी का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा।
इसके पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें शामिल 137 प्रतिभागियों में से बेहतर प्रदर्शन करने सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी- श्री अनूप गुप्ता जी ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रोजेक्टस व मॉडल के बारे में छात्र-छात्राओं से पूरी जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में उत्साहित व आत्मविश्वास से लबरेज छात्र-छात्राओं ने भी बखूबी अपने प्रोजेक्ट के बारे में अपने मुख्य अतिथि,शिक्षकीय टीम व अभिवावकों को विस्तृत जानकारी दिया।विज्ञान प्रदर्शनी अवलोकन के उपरांत मुख्य अतिथि ने कहा कि "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान से जोड़ना,उनकी प्रतिभा को पहचानना और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना है।" प्रदर्शनी में आशु वर्मा,खुशी,राधा,प्रीति,मुस्कान,पलक गुप्ता,अंकिता,कंचन,निधि,एलिशा और अमन के बनाए गए मॉडल को खूब सराहना मिली।इस मौके पर डॉ० उपेंद्र धूसिया,नागेंद्र पांडे,संजय तिवारी,गोपाल गुप्ता,संजय गुप्ता,मुकेश गुप्ता,कविता राय,अरुण सिंह,कृष्णा गुप्ता,जानकी देवी,मनिन्दर गुप्ता,प्रशांत सिंह,संजीव आर्या,आनंद पाठक आदि मौजूद रहे।
