लखनऊ देश की संसदीय प्रणाली के उच्च सदन, लोकतान्त्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने हेतु सर्वाधिक महत्वपूर्ण सदन #राज्यसभा के लिए मतदान के उत्सव को लेकर मन में उत्साह है।
राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव में आज विधान भवन, लखनऊ में मतदान कर अपने दायित्व का निर्वहन किया।
राष्ट्रोत्थान हेतु समर्पित एवं प्रदेश के चतुर्दिक विकास हेतु संकल्पबद्ध भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद श्री @SudhanshuTrived जी समेत सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। मेरी मंगलकामनाएं !

