आस्था स्पेशल ट्रेन से आए हुए श्रद्धालुओं का डीआरएम ने किया स्वागत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आस्था स्पेशल ट्रेन से आए हुए श्रद्धालुओं का डीआरएम ने किया स्वागत

 


गोण्डा ।आस्था स्पेशल ट्रेन का कटरा रेलवे स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के डीआर एम ने किया स्वागत ट्रेन मे सवार सभी श्रद्धालुओं को इलेक्ट्रॉनिक बसों से भेजा गया अयोध्या बुधवार की अपराह्न इसी ट्रेन से श्रद्धालुओं का होगी वापसी गदगद दिखे श्रद्धालु लोगों ने लगाये जयश्रीराम के नारे। 

जैसा कि मालूम है कि बिहार प्रदेश के मुंगेर जनपद से श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल मंगलवार की सुबह कटरा रेलवे स्टेशन पर आयी इस ट्रेन में सवार करीब 1100 श्रद्धालुओं का स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के डीआर एम आदित्य कुमार ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयश्रीराम नारे लगाये इस ट्रेन मे कुल 20 कोच लगे हुए थे जिसमें 1038 श्रद्धालु सवार थे। इन सभी को अयोध्या धाम ले जाने के लिए स्टेशन परिसर के बाहर तीन दर्जन इलेक्ट्रॉनिक बसें लगाई गई थी।इन  बसों में यात्रियों को बैठाकर लोलपुर ओवर ब्रिज हाइवे होते हुए अयोध्या ले जाया गया है इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत ढोल नगाडे बजाकर किया। कटराभोगचंद गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि दर्शन के लिए आये सभी श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना हो इसके लिए स्थानीय लोगों ने भी जोरदार तैयारी कर रखी है लोग सहयोग भी करते दिखे स्टेशन मास्टर राम नयन यादव ने कहा कि यह ट्रेन कल अपराह्न करीब तीन बजे के आसपास पुनः अपने गंतव्य के लिए जाएगी सभी श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना हो इसके लिए स्टेशन परिसर बाहर टेंट सहित लगभग सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर स्वागत करने वालो मे आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट चन्द्रमोहन मिश्रा सहायक सुरक्षा आयुक्त राजीव उपाध्याय इंस्पेक्टर मनकापुर उदयराज रवि कुमार रणजीत यादव पप्पू सागर संतोष गुप्ता पवन यादव सहित करीब एक दर्जन से अधिक स्थानीय युवा मौजूद रहे।

गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies