आज महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आज महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।

 


मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने आज महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम बेली अस्पताल में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे रैन बसेरे का निरीक्षण किया। वहां बनाए जा रहे है कॉलम के कार्यों की गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की तथा सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने ब्लड बैंक के कार्यों का निरीक्षण किया और वहां दीवाल की चिनाई की गुणवत्ता पर भी चिंता जताई।



 उन्होंने बेली अस्पताल में ही बनाए जा रहे 20 बेड के प्राइवेट वार्ड, कॉलविन अस्पताल में बनाए जा रहे हैं 14 बेड के प्राइवेट वार्ड तथा प्रभु घाट ड्रेन का भी निरीक्षण किया एवं सभी जगह कराए जा रहे कार्यों में अपेक्षित गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की अपेक्षित गुणवत्ता सुनिश्चित न करने पर सभी संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies