परिवहन निगम : प्रवर्तन दल ने माह नवम्बर में जाँच कर लाखों का प्रशमन शुल्क वसूला
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

परिवहन निगम : प्रवर्तन दल ने माह नवम्बर में जाँच कर लाखों का प्रशमन शुल्क वसूला


उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के जांच दल द्वारा116445 बार बसों की जांच की गयी ।

वसूला गया 28 लाख 88 हजार 506 रूपये प्रशमन शुल्क

 दिवाकर सिंह

लखनऊ : दिनांक: 09 दिसंबर, 2023

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों की प्रवर्तन दलों द्वारा नियमित जांच की जाती है। नवंबर, 2023 में प्रवर्तन दलों द्वारा यूपीएसआरटीसी द्वारा संचालित बसों की कुल 116445 बार जांच की गयी। जांच दल द्वारा इस दौरान कुल 28 लाख 88 हजार 506 रूपये का प्रशमन शुल्क वसूला गया।

यह जानकारी प्रधान प्रबंधक प्रवर्तन  अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री एवं प्रबंध निदेशक के निर्देशों के अनुपालन में जांच दल द्वारा यूपीएसआरटीसी की संचालित बसों की जांच की जाती है। इसमें बिना टिकट यात्री, बिना बुक भार वहन, चालक/परिचालक की अल्कोहल टेस्ट इत्यादि की जांच की जाती है।

प्रधान प्रबंधक प्रवर्तन ने बताया कि नवंबर माह में जांच दलों (मुख्यालय नियंत्रित टाटा सूमो प्रवर्तन दल, इण्टर सेण्टर दल एवं क्षेत्रीय प्रवर्तन दल) द्वारा जांच के दौरान कुल 4455 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गये, जबकि 125.42 टन बिना बुक भार पकड़ा गया। 08 हजार 405 चालकों/परिचालकों का ब्रेथ एनलाईजर मशीन द्वारा एल्कोहल जांच की गयी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies