प्रयागराज में 5026 लाभार्थियों को मिला पीएम आवास का लाभ, रखी गई आधारशिला
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में 5026 लाभार्थियों को मिला पीएम आवास का लाभ, रखी गई आधारशिला

 


प्रयागराज में 5026 लाभार्थियों को मिला पीएम आवास का लाभ, रखी गई आधारशिला


माँ० सांसद संग माँ० विधायक जी द्वारा लाभार्थियों को बांटे आवास स्वीकृति पत्र और पीएम आवास की रखी आधारशिला, किया भूमि पूजन


आवास मिलने पर लाभार्थियों ने जाहिर की खुशियां, पीएम को बोले शुक्रिया



प्रयागराज 09 दिसंबर। गरीबों और वंचितों को अपना घर मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार 08 से 10 दिसम्बर के बीच 5026 पीएम आवासों का भूमि पूजन किया जा रहा है। 

दिनांक 09.12.2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 5026 नये स्वीकृत आवासों के भूमि पूजन एवं स्वीकृति पत्र वितरण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि महोदय श्री माँ0 महापौर श्री गणेश चंद्र उमेश चंद्र केसरवानी व अन्य मा0 जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थित में बमरौली उपरहार, प्रयागराज में किया गया । 

माननीय अतिथि जी द्वारा लाभार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि इस क्षेत्र में 769 नए आवासों की स्वीकृति के सापेक्ष आज भूमि पूजन का कार्यक्रम किया जा रहा है

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जी द्वारा प्रियंका, भूल्लन , सरिता , गुड्डी , निर्मला, पुष्पा , संगीता , श्रीमती , रेनु, लक्ष्मी के आवासों का भूमि पूजन किया गया एवं स्वीकृति पत्र वितरण किया गया ।

 साथ ही इसी क्रम में

 ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अन्तर्गत भूमि पूजन एवं स्वीकृति पत्र वितरण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि महोदया माँ० सांसद फूलपुर श्री मती केसरी देवी पटेल जी एवं माँ० विधायक श्री प्रवीण पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में झूँसी , छटनाग में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि महोदय द्वारा लाभार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि पीएम आवास योजना (शहरी) लाभार्थियों को निशुल्क में घर दिया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के हर तबके के लिए कार्य कर रही है। उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। पीएम मोदी का सपना है कि हर व्यक्ति के पास अपना घर हो। हर व्यक्ति की भी यही कामना होती है कि उसके पास अपना घर, उसमें बिजली पानी, रसोई गैस, राशन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा आदि की सुविधा हो। आजादी के बाद पहली बार डबल इंजन की सरकार ऐसी सभी योजनाओं का लाभ दे रही है। संवाद के दौरान लाभार्थियों ने आवास मिलने पर खुशी जाहिर कर पीएम नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा।पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ऐसे लाभार्थियों को आवास दिए जाने का प्राविधान है, जिसके पास अपना स्वयं का पक्का मकान न हो। इस योजना के तहत कुल 2.50 लाख रुपये अनुदान के रूप में दिया जाता है।इसी कड़ी में लाभार्थियों को बताया गया कि इस क्षेत्र में 512 नए आवासों की स्वीकृति के सापेक्ष आज भूमि पूजन का कार्यक्रम किया जा रहा है

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जी द्वारा अर्चना, सुधा, शशि, बुधराम, सविता, शोभा देवी, मीना, रुमा, रीता देवी, रेखा, सीता, मीना देवी के आवासों का भूमि पूजन किया गया एवं स्वीकृति पत्र वितरण किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में माँ० पार्षद श्रीमती तारदेवी जी और शिव नारायण यादव जी के साथ राजन शुक्ला कार्यालय मंत्री, दीनानाथ कुशवाहा मण्डल अध्यक्ष, रॉबिन साहू जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, अमर सिंह, श्री अरविंद राय, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, श्रीमती वर्तिका सिंह ,परियोजना अधिकारी, डूडा, शहर मिशन प्रबंधक, सीएलटीसी, सामुदायिक आयोजक, डूडा टीम एवं योजनाओं के लाभार्थी व अन्य लोग उपस्थिति रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies