बाबा साहब जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर सहकारिता मंत्री ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बाबा साहब जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर सहकारिता मंत्री ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


लखनऊ: दिनांक: 06 दिसम्बर, 2023

बाबा साहब डा० भीमराव आम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे०पी०एस० राठौर ने आज उ०प्र० भण्डारण निगम प्रांगण में आम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सहकारिता राज्य मंत्री ने आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित निगम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डा0 बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।

श्री राठौर ने कहा कि बाबा साहब द्वारा लिखे गये संविधान ने हमारे लोकतंत्र को मजबूत किया है तथा सभी को बराबरी का हक दिलाया है। देश के प्रधानमंत्री बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए गरीबों के कल्याण की योजनाएं लागू कर उनको सक्षम बना रहे हैं।

इस अवसर पर आर०बी० गुप्ता, प्रबन्ध निदेशक, चन्दन सचिव, डा० शिवजन्म प्रसाद गौतम उप प्रबन्धक (प्राविधिक), संतोष श्रीवास्तव प्रभारी प्रबन्धक (वित्त), मनोज कुमार सिंह प्रभारी प्रबन्धक (निर्माण), सत्येन्द्र सिंह प्रभारी (आडिट), रामाश्रय सिंह यादव उप प्रबन्धक, आनन्द सिंह उप प्रबन्धक (कार्मिक),राजेश सिंह प्रभारी (वाणिज्य), )अरविन्द चौबे उप प्रबन्धक, अर्चना रावत उप प्रबन्धक, शरद गौड़ प्रभारी (कार्मिक), मनीष सोनकर प्रभारी (है०ट्रा०), सुनील सिंह स्टाफ आफिसर तथा निगम के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies