प्रिन्स जायसवाल के नेतृत्व में कोल्हुई थाने से स्थानांतरित आधा दर्जन उपनिरक्षको का किया गया विदाई समारोह।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रिन्स जायसवाल के नेतृत्व में कोल्हुई थाने से स्थानांतरित आधा दर्जन उपनिरक्षको का किया गया विदाई समारोह।

 


प्रिन्स जायसवाल के नेतृत्व में कोल्हुई थाने से स्थानांतरित आधा दर्जन उपनिरक्षको का किया गया विदाई समारोह। 

पिछले दिनों जिले में अचानक कई पुलिसकर्मियों का पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा किया गया फेरबदल इस फेरबदल के दौरान कोल्हुई थाने से आधा दर्जन उपनिरक्षको का जिले के एसपी डाक्टर कौस्तुभ द्वारा किया गया स्थानांतरण।

इस दौरान कोल्हुई थाने पर तैनात उपनिरक्षक संदीप यादव,संदीप वर्मा, उमाकान्त सरोज,रामरतन यादव,शाकिर सिकंदर,संतोष कुमार यादव का जिले के कई थानों में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तूभ द्वारा स्थानांतरित किया गया। 

इस दौरान कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल सहित तमाम ग्राम प्रधान व क्षेत्र वासियों द्वारा कोल्हुई थाने पर पहुंचकर उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया।

इस विदाई समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय , भाजपा मीडिया प्रभारी प्रिंस जायसवाल,राकेश मद्देशिया, सहित सैकड़ो जनता जनार्दन पहुंचकर विदाई समारोह की आयोजन में सम्मिलित हुए इस दौरान s.i संदीप यादव,रामरतन यादव को कोल्हुई वॉर्ड नंबर 03के पंचायत सदस्य प्रिन्स जायसवाल ने उनको फूल माला पहनाकर उनको भगवान श्री कृष्ण की पवित्र स्मृति चिन्ह भेंट किया।

जिसपर s.i संदीप यादव ने कहां कि यह मेरे जीवन का पहला पोस्टिंग था और यहां कि जनता जनार्दन द्वारा हमें भरपूर प्यार व सम्मान मिला जो की मेरा जीवन का काफी अच्छा अनुभव रहा और उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में ऐसा अनमोल उपहार पहली पोस्टिंग के पहली ट्रांसफर पर प्रिन्स जायसवाल द्वारा जो अनमोल उपहार मिला हैं।

जिसे मैं अपने जीवन का एक यादगार उपहार मानकर इसे अपने जीवन में सदा अपने साथ रखेंगे। साथ ही साथ कोल्हुई थाने के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार जी ने सबके सफल कार्यकाल सहित उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies