UP Board Exam Date 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, 22 तारीख को पहला पेपर, देखें पूरी डेटशीट
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

UP Board Exam Date 2024: यूपी बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, 22 तारीख को पहला पेपर, देखें पूरी डेटशीट

 


प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 22 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। 9 मार्च तक परीक्षाएं संपन्न होंगी। इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 29 लाख 47 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं 12वीं की परीक्षा में 25 लाख 60 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 तक होगी। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी। 

10वीं में हिंदी और इंटर में सैन्य विज्ञान के प्रश्नपत्र से शुरू होगी परीक्षा

22 फरवरी को गुरुवार को 10वीं की परीक्षा की शुरुआत हिंदी के प्रश्नपत्र से होगी, जबकि दूसरी पाली में वाणिज्य का प्रश्नपत्र होगा। इंटर की परीक्षा की शुरुआत सैन्य विज्ञान के प्रश्नपत्र से होगी, जबकि दूसरी पाली में सामान्य हिंदी और हिंदी का पेपर होगा।

दोनों कक्षाओं में इस विषय की होगी आखिरी परीक्षा
10वीं की परीक्षा का आखिरी पेपर इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर और प्लम्बर का होगा। 12वीं की परीक्षा का आखिरी प्रश्नपत्र संस्कृत, कृषि गणित तथा प्रारम्भिक सांख्यिकी-पंचम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि रसायन विज्ञान-दशम् प्रश्नपत्र(कृषि भाग-2 के लिये) होगा।

यहां देखें पूरी डेटशीट-


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies