महाकुम्भ 2025 के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने के दृष्टिगत आज मेलाधिकारी ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

महाकुम्भ 2025 के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने के दृष्टिगत आज मेलाधिकारी ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया।


महाकुम्भ 2025 के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने के दृष्टिगत आज मेलाधिकारी ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। 


कटका तिराहा (नरेश गार्डेन) से झूंसी बस स्टैण्ड तिराहा, झूंसी रोड पर हो रहे कार्यों को असंतोषजनक पाया गया तथा रोड की सैम्पलिंग थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा कराने के निर्देश दिए गए। 


विकास प्राधिकरण द्वारा 40 सड़कों पर चौडीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य कराया जा रहा है जिसमें से 22 सड़कों में कार्य प्रारम्भ हो चुका है और शेष 18 सड़कों पर कार्य 15 दिसम्बर तक चालू हो जाएगा। शेष सड़कों पर समय सीमा के अन्तर्गत कार्य प्रारम्भ नहीं होता है तो संबंधित अभियन्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी।


पर्यटकों को बढ़ाने एवं यहां आने वाले पर्यटकों की मानसिकता को और बेहतर तरीके से समझने के दृष्टिगत एम0एन0एन0आई०टी से टूरिस्ट प्रोफाइलिंग एवं सेंटीमेंट एनालसिस स्टडी कराने के भी निर्देश दिए हैं।


डिजिटल म्यूजियम के प्रारूप पर चर्चा करते हुए उसमें पार्किंग स्थल, गेस्ट हाउस, फूड प्लाजा कल्चरल हाट जिसके अन्तर्गत देश के विभिन्न स्थानों से आये व्यक्ति अपना स्टाल लगा सकेंगे तथा डिजिटल गैलरी को विकसित करने का सुझाव दिया गया। 


 म्योहाल, पब्लिक लाइब्रेरी, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, हाईकोर्ट पत्थर गिरजा घर तथा शास्त्री ब्रिज पर फसाड लाइटिंग लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।


उप निदेशक, पर्यटन द्वारा कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।


मेला प्राधिकरण कार्यालय में दिनांक 18.11.2023 शनिवार को प्रथम चरण में मेला क्षेत्र से सटे 41 वार्डो के सभासदों के साथ समन्वय बैठक दोपहर 01.00 बजे रखी गयी है। 



प्रेस विज्ञप्ति




महाकुम्भ 2025 के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने के दृष्टिगत आज मेलाधिकारी, कुम्भ मेला श्री विजय किरन आनन्द ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे विभिन्न सडकों के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें कटका तिराहा (नरेश गार्डेन) से झूंसी बस स्टैण्ड तिराहा, झूंसी, लोटस हास्पिटल से कटका रोड, झूंसी लेप्रोसी क्रासिंग से नैनी रेलवे स्टेशन, एडीए कालोनी से अरैल घाट रोड नैनी तथा अरैल बंध रोड नये यमुना ब्रिज से डी०पी०एस० स्कूल सम्मिलित हैं।


कटका तिराहा (नरेश गार्डेन) से झूंसी बस स्टैण्ड तिराहा, झूंसी रोड के निरीक्षण के दौरान सड़क चौड़ीकरण का कार्य असंतोषजनक पाया गया जिस पर मेलाधिकारी ने संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाते हुए वहां के रोड की सैम्पलिंग थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्य को सड़कों के चौडीकरण एवं सुदृढीकरण के कार्य के साथ साथ ही कराने के भी निर्देश दिए हैं। 


विकास प्राधिकरण द्वारा 40 सड़कों पर चौडीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य कराया जा रहा है जिसमें से 22 सड़कों में कार्य प्रारम्भ हो चुका है और शेष 18 सड़कों पर कार्य 15 दिसम्बर तक चालू हो जाएगा। यदि यह कार्य इस समय सीमा के अन्तर्गत प्रारम्भ नहीं होते हैं तो संबंधित अभियन्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मेलाधिकारी ने सभी कार्यों को डी०पी०आर० के मानक के अनुसार कराने तथा टीपीआईए द्वारा इनकी डेली सैम्पलिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।


तत्पश्चात उन्होंने मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रयागराज में पर्यटकों को बढ़ाने एवं यहां आने वाले पर्यटकों की मानसिकता को और बेहतर तरीके से समझने के दृष्टिगत मेलाधिकारी ने एम0एन0एन0आई०टी से टूरिस्ट प्रोफाइलिंग एवं सेंटीमेंट एनालसिस स्टडी कराने के भी निर्देश दिए हैं जिसके अन्तर्गत एक पर्यटक की अपेक्षाओं को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा। इससे पर्यटन स्थलों के विकास में सहायता मिलेगी।


डिजिटल म्यूजियम के प्रारूप पर चर्चा करते हुए उसमें पार्किंग स्थल, गेस्ट हाउस, फूड प्लाजा कल्चरल हाट जिसके अन्तर्गत देश के विभिन्न स्थानों से आये व्यक्ति अपना स्टाल लगा सकेंगे तथा डिजिटल गैलरी को विकसित करने का सुझाव दिया गया। इसे अब अनुमोदन हेतु मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही शहर के कुछ प्रमुख स्थलों जिसमें म्योहाल, पब्लिक लाइब्रेरी, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, हाईकोर्ट पत्थर गिरजा घर तथा शास्त्री ब्रिज पर फसाड लाइटिंग लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।


पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने उप निदेशक, पर्यटन द्वारा कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने हेतु शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन विभाग के कार्यों के क्रियान्वयन हेतु आबद्ध कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट कारपोरेशन एवं पर्यटन निगम द्वारा अभी तक किए गए सभी कार्यों का पिक्चर एवं पर्टचार्ट सहित प्रजटेशन करने के निर्देश दिए।


मेला प्राधिकरण कार्यालय में दिनांक 18.11.2023 शनिवार को प्रथम चरण में मेला क्षेत्र से सटे 41 वार्डो के सभासदों के साथ समन्वय बैठक दोपहर 01.00 बजे रखी गयी है। द्वितीय चरण में शेष वार्डों के सभासदों से समन्वय बैठक अगामी सप्ताह में की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies