वर्ष 2023 में सिंधु दर्शन यात्रा पूरी करने वाले यात्रियों को अनुदान हेतु आवेदन पत्र 01 दिसम्बर से 31 जनवरी, 2024 तक प्राप्त किया जायेगा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

वर्ष 2023 में सिंधु दर्शन यात्रा पूरी करने वाले यात्रियों को अनुदान हेतु आवेदन पत्र 01 दिसम्बर से 31 जनवरी, 2024 तक प्राप्त किया जायेगा



लखनऊ: 28 नवम्बर, 2023

वर्ष 2023 में सिंधु दर्शन यात्रा पूरी करने वाले यात्रियों को अनुदान स्वीकृत करने के लिए संबंधित यात्रियों से आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए 01 दिसम्बर से 31 जनवरी, 2024 तक धर्मार्थ कार्य विभाग की शासकीय वेबसाइट को खोले जाने की कार्यवाही करने के लिए प्रबंध निदेशक उ0प्र0 इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन लि0 लखनऊ से अनुरोध किया गया है।

यह जानकारी विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य रघुवीर ने दी है। उन्होंने बताया कि यात्रा सम्पन्न करने वाले यात्रियों का आवेदन पत्र निर्धारित समय से प्राप्त करने के लिए वेबसाइट खोले जाने के लिए प्रबंध निदेशक को 21 नवम्बर, 2023 को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है। ताकि संबंधित यात्रियों का समय से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उनको अनुदान स्वीकृत किये जाने संबंधी कार्यवाही को पूरा किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies